Madhuri Dixit with OTT - फिल्मी दुनिया के साथ साथ अब माधुरी दीक्षित नजर आएगी ओटीटी पर

       Madhuri Dixit with OTT - बॉलीवुड में आज ऐसे कलाकार है जिन्होने अपने अभिनय द्वारा सभी दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। साथ हि सभी सेलिब्रिटीज अपने फैन्स को खुश रखने के लिए फिल्मों में उत्तम अभिनय के जरिए दिलों जान मेहनत करते है साथ हमेशा नए अंदाज ने नजर आते हैं। हालाकी इस आर्टिकल के जरिए आज हम आप सभी को दुनिया कि खूबसूरत सितारे के बारे में बताने वाले है। जिन्होंने कम समय में हि अपने अभिनय द्वारा सभी दर्शकों के दिल जीत लिए हैं।        लॉकडाउन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री के सन्नाटा छा गया। तभी सभी दर्शकों का सहारा बने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स। फिल्मों और वेब सिरीज के जरिए के  सभी फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज ने ओटीटी प्लेटफार्म्स पर पदार्पण किया। ऐसे में हि अब बॉलीवुड और मराठी फिल्म अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ( Madhuri Dixit )  ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय और नृत्य के जरिए सभी दर्शकों के दिल जीत लिए हैं। इसीके साथ अब वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पदार्पण करने जा रही है। जो की सभी के लिए खुशी कि बात है।        हालही में सोशल मीडिया पर माधुरी की वेब सीरीज 'द फेम गेम' ( The Fame Game ) का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस वेबसीरीज में माधुरी अनामिका आनंद की भूमिका में नजर आएंगी। कुछ समय पहले प्रोड्यूसर करण जौहर ( Karan Johar ) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें माधुरी के साथ मानव कौल ( Manav Kaul ) और संजय कपूर ( Sanjay Kapoor ) भी थे। हालाकी माधुरी दीक्षित के इस डेब्यू शो का नाम पहले 'फाइंडिंग अनामिका' ( Finding Anamika ) था, अब इसे बदलकर 'द फेम गेम' कर दिया गया है।      धर्मिक एंटरटेनमेंट की इस सीरीज का इंतजार कई दिनों से सभी को इंतजार था। रवीना टंडन ( Raveena Tandon ), सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) और मनोज वाजपेयी ( Manoj Bajpai ) जैसे कई सितारों के बाद अब माधुरी भी ओटीटी की दुनिया में कदम रख रही हैं, ऐसे में उनके फैंस इस सीरीज को लेकर उत्सुक हैं। 'द फेम गेम' 25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। माधुरी दीक्षित की 'द फेम गेम' एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की कहानी है, जिनकी जिंदगी उनके फैंस को परफेक्ट लगती है लेकिन उनकी जिंदगी में कई काले सच हैं।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment