• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

कुमार सानू ने बयान किया अपना दर्द, बोलें – इज्जत तो मिलती है पर काम नहीं !

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
August 8, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
कुमार सानू ने बयान किया अपना दर्द, बोलें – इज्जत तो मिलती है पर काम नहीं !

कुमार सानू भारतीय संगीत जगत के एक ऐसे अनमोल रतन हैं, जिन्हें ‘मेलोडी किंग’ नाम से भी जाना जाता है। उनकी आवाज में ऐसा जादू है, जो हर दिल की धड़कनों को बढ़ा देता है। उन्होंने कुछ-कुछ होता है, राजा हिंदुस्तानी, बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, साजन जैसी कई तमाम सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए हैं। उनकी आवाज में वो मिठास है, जो लोग हर गाने में तलाशते हैं। कुमार सानू भारत के इकलौते ऐसे गायक हैं जिनका नाम एक दिन में सबसे ज्यादा रिकॉर्डिंग करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उनके गाने भारत सहित कई अंतर्राष्ट्रीय देशों में भी पसंद किए जाते हैं। हालांकि बेहतरीन गायक होने के बावजूद उनके गाने आजकल की फिल्मों में नहीं सुनाई देते हैं। इस पर गायक से जब पूछताछ कारी गई तब उन्होंने बड़ा ही चौकाने वाला जवाब दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में जब कुमार सानू से पूछा गया कि उनके गाने आजकल की फिल्मों में सुनाई क्यों नहीं देते तब उन्होंने जवाब दिया, “मेरी जर्नी अभी तक बहुत अच्छी रही है। इंडस्ट्री में हर कोई मुझे बहुत सम्मान देता है पर सबसे बड़ी बात ये है कि, लोग इज्जत देते हैं, प्यार देते हैं, हमारे गाने भी सुनते हैं, पर मुझे नहीं पता कि लोग मेरी आवाज को हिंदी फिल्मों के गानों में क्यों यूज नहीं कर रहे हैं।”

कुमार सानू आगे कहतें हैं, “मेरे मन में ये सवाल आता है। जब भी मैं लोगों के सामने होता हूं, हर कोई मुझे बहुत प्यार देता है, पर क्यों ये लोग मुझे गाने का मौका नहीं देते हैं। पता नहीं लोगों का ये प्यार असली भी है या नहीं, पर जो भी है, इतना जरूर है कि सभी मुझे बहुत सम्मान देते हैं।”

हाल ही में कुमार सानू ने यूनाइटेड स्टेट्स में कई लाइव शोज परफॉर्म किए हैं। इसके बारे में बताते हुए वह कहते हैं, “अभी भी कई लोग हैं, जो हमारी पीढ़ी की आवाज को पसंद करते हैं। अगर हम गा सकते हैं, तो हमें गाने का मौका नहीं दिया जा रहा है। मेकर्स के मन में क्यों नहीं आता? मैं अभी भी शो कर रहा हूं। मेरी फैन फॉलोइंग भी है। मैं जहां भी जाता हूं, सारे शोज सोल्ड आउट हो जाते हैं। पब्लिक डिमांड है। मैं इस साल अक्टूबर और नवंबर में भी लाइव शोज करने वाला हूं। अगर इंडस्ट्री वाले समझ जाएं, तो अच्छी बात है, नहीं तो उनका दुर्भाग्य है।”

Tags: Bollywood Singerskumar sanu
Previous Post

फैन की हरकत पर विक्रांत मैसी को आया गुस्सा, बोलें – चिड़िया घर में आए हो क्या ?

Next Post

फरहान अख्तर ने बताई शाहरुख के स्टारडम की वजह जो बनती है उन्हें बाकियों से अलग

Next Post
फरहान अख्तर ने बताई शाहरुख के स्टारडम की वजह  जो बनती है उन्हें बाकियों से अलग

फरहान अख्तर ने बताई शाहरुख के स्टारडम की वजह जो बनती है उन्हें बाकियों से अलग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.