• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

कुमार सानू ने बयान किया अपना दर्द, बोलें – इज्जत तो मिलती है पर काम नहीं !

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
August 8, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
कुमार सानू ने बयान किया अपना दर्द, बोलें – इज्जत तो मिलती है पर काम नहीं !

कुमार सानू भारतीय संगीत जगत के एक ऐसे अनमोल रतन हैं, जिन्हें ‘मेलोडी किंग’ नाम से भी जाना जाता है। उनकी आवाज में ऐसा जादू है, जो हर दिल की धड़कनों को बढ़ा देता है। उन्होंने कुछ-कुछ होता है, राजा हिंदुस्तानी, बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, साजन जैसी कई तमाम सुपरहिट फिल्मों में गाने गाए हैं। उनकी आवाज में वो मिठास है, जो लोग हर गाने में तलाशते हैं। कुमार सानू भारत के इकलौते ऐसे गायक हैं जिनका नाम एक दिन में सबसे ज्यादा रिकॉर्डिंग करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। उनके गाने भारत सहित कई अंतर्राष्ट्रीय देशों में भी पसंद किए जाते हैं। हालांकि बेहतरीन गायक होने के बावजूद उनके गाने आजकल की फिल्मों में नहीं सुनाई देते हैं। इस पर गायक से जब पूछताछ कारी गई तब उन्होंने बड़ा ही चौकाने वाला जवाब दिया।

हिंदुस्तान टाइम्स संग बातचीत में जब कुमार सानू से पूछा गया कि उनके गाने आजकल की फिल्मों में सुनाई क्यों नहीं देते तब उन्होंने जवाब दिया, “मेरी जर्नी अभी तक बहुत अच्छी रही है। इंडस्ट्री में हर कोई मुझे बहुत सम्मान देता है पर सबसे बड़ी बात ये है कि, लोग इज्जत देते हैं, प्यार देते हैं, हमारे गाने भी सुनते हैं, पर मुझे नहीं पता कि लोग मेरी आवाज को हिंदी फिल्मों के गानों में क्यों यूज नहीं कर रहे हैं।”

कुमार सानू आगे कहतें हैं, “मेरे मन में ये सवाल आता है। जब भी मैं लोगों के सामने होता हूं, हर कोई मुझे बहुत प्यार देता है, पर क्यों ये लोग मुझे गाने का मौका नहीं देते हैं। पता नहीं लोगों का ये प्यार असली भी है या नहीं, पर जो भी है, इतना जरूर है कि सभी मुझे बहुत सम्मान देते हैं।”

हाल ही में कुमार सानू ने यूनाइटेड स्टेट्स में कई लाइव शोज परफॉर्म किए हैं। इसके बारे में बताते हुए वह कहते हैं, “अभी भी कई लोग हैं, जो हमारी पीढ़ी की आवाज को पसंद करते हैं। अगर हम गा सकते हैं, तो हमें गाने का मौका नहीं दिया जा रहा है। मेकर्स के मन में क्यों नहीं आता? मैं अभी भी शो कर रहा हूं। मेरी फैन फॉलोइंग भी है। मैं जहां भी जाता हूं, सारे शोज सोल्ड आउट हो जाते हैं। पब्लिक डिमांड है। मैं इस साल अक्टूबर और नवंबर में भी लाइव शोज करने वाला हूं। अगर इंडस्ट्री वाले समझ जाएं, तो अच्छी बात है, नहीं तो उनका दुर्भाग्य है।”

Tags: Bollywood Singerskumar sanu
Previous Post

फैन की हरकत पर विक्रांत मैसी को आया गुस्सा, बोलें – चिड़िया घर में आए हो क्या ?

Next Post

फरहान अख्तर ने बताई शाहरुख के स्टारडम की वजह जो बनती है उन्हें बाकियों से अलग

Next Post
फरहान अख्तर ने बताई शाहरुख के स्टारडम की वजह  जो बनती है उन्हें बाकियों से अलग

फरहान अख्तर ने बताई शाहरुख के स्टारडम की वजह जो बनती है उन्हें बाकियों से अलग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreyash Shandiliya

मेरे स्ट्रगल में कोई नहीं था, पर मैं चाहता हूं मेरे स्टूडेंट्स को सही दिशा मिले: Shreyash Shandiliya

November 18, 2025
M 4 Music का “Suni Suni Raaten”

M 4 Music लेकर आया प्यार और जुदाई की मधुर कहानी “Suni Suni Raaten”

November 5, 2025
फिल्म ‘वन टू चा चा चा’ (Film One Two Cha Cha Chaa)

One Two Cha Cha Chaa हंसी, रोमांच और मस्ती से भरपूर फिल्म 31 अक्टूबर को रिलीज होगी

October 29, 2025
प्रोडक्शन डिजाइनर प्रभात ठाकुर (Production Designer Prabhat Thakur)

सोनाक्षी सिन्हा की ‘जटाधारा’ के पीछे का जादूगर — प्रभात ठाकुर, जिन्होंने बिहार से रचा बॉलीवुड का रंगमंच

October 23, 2025
गोरी नागोरी का जीवन परिचय

गोरी नागोरी का जीवन परिचय | Gori Nagori Biography

October 7, 2025
लेखिका परिचय बैदेही प्रियंका यादव , (Baidehi Priyanka Yadav)

लेखिका बैदेही प्रियंका यादव (Baidehi Priyanka Yadav), शब्दों से समाज की आत्मा को गढ़ती एक सशक्त लेखिका

October 6, 2025
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.