जानिए क्या कहा Akshay Kumar ने Sooryavanshi और Film Bell Bottom की रिलीज डेट के बारे में

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की दो बड़ी फिल्में सूर्यवंशी Film Sooryavanshi और बेलबॉटम Film Bell Bottom पर उनके प्रशंसकों की निगाहें टिकी हुई है. सलमान खान की फिल्म राधे को हाल ही में OTT प्लेटफार्म पर रिलीज किया गया. ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि अक्षय कुमार की इन बड़ी फिल्मों को भी दर्शक बहुत जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे. कुछ खबरों में ऐसा बताया जा रहा था कि यह दोनों ही फिल्में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी परंतु अक्षय कुमार ने इस बारे में लिखा कि "दर्शकों के प्यार के लिए शुक्रिया, सही समय का इंतजार करना होगा फिल्म के मेकर्स जल्द ही इनकी रिलीज डेट का ऐलान करेंगे" उनके स्टेटमेंट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी इन फिल्मों को लेकर कोई भी डेट फिक्स नहीं हुई है जिसका बड़ा कारण कोरोना महामारी के कारण बंद फिल्म थिएटर है. हाल ही में कुछ बड़ी फिल्मों को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया, परंतु कुछ ही समय में वे लीक हो गई और इंटरनेट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गई. ऐसी स्थिति में फिल्म मेकर को बड़े नुकसान का हर्जाना भुगतना पड़ता है. अनुमान है कि इसी कारण Film Sooryavanshi और Film Bell Bottom महामारी के बाद फिर से सिनेमाघर खुलने का इंतजार कर रहे हैं.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment