Kili Paul - फिल्म पुष्पा - द राइज का गाना सामी सामी भारत के साथ पहुंचा तंझानिया में

     Kili Paul - हालही में रिलीज हुई टॉलीवुड कि फिल्म पुष्पा - द राइज ( Pushpa - The Rise ) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से हि बहुत अच्छी कमाई कि है। इसीके साथ एमजोन प्राइम वीडियो ( Amazon Prime Video ) पर भी यह फिल्म स्ट्रीम हो रही हैं। अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun ) और रश्मिका मंडाना ( Rashmika Mandanna ) कि इस सुपरहिट फिल्म को दर्शकों ने अभिनय, कहानी और गानों के साथ बेहद पसंद किया है। आप देख हि रहे होंगे इस फिल्म के सभी गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रखी है।        देखा जाए तो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के सभी भाषिक फिल्मों को अन्य देशों के दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। अब फिल्म के सुपरहिट गाने 'सामी-सामी' ( Saami Saami ) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तंजानिया का लड़का किली पॉल ( Kili Paul ) रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन के गाने पर डांस करता नजर आ रहा है।        तंजानिया की मशहूर सोशल मीडिया स्टार काइली पॉल का ताजा वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। दरअसल, जिस तरह रश्मिका मंदाना फिल्म 'पुष्पा' के गाने 'सामी सामी' पर डांस कर रही हैं, उसी तरह काइली पॉल भी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके डांसिंग अंदाज से हैरान हैं। इस वीडियो में काइली हमेशा की तरह अपने ट्रेडिशनल मसाई कॉस्ट्यूम में डांस करती नजर आ रही हैं।         फैंस किली के इन डांस स्टेप्स पर खूब प्यार बरसा रहे हैं. कुछ फैंस ने उनके डांस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "किली ने रश्मिका मंदाना से बेहतर डांस किया है।" इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रश्मिका और अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' और उसके गाने विदेशों में भी खूब पसंद किए जाते हैं।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment