करीना बनीं सबसे बड़ी टैक्सपेयर, कटरीना और कियारा को छोड़ा पीछे

भारतीय सिनेमा की 'बेबो' उर्फ करीना कपूर खान ने भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके हर किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है, फिर चाहे वो फिल्म '3 idiots' की पिया हो या 'Jab we met' की गीत। अब एक्ट्रेस को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनने के बाद आपको भी उनपर गर्व होगा। दरअसल एक्ट्रेस भारत की सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाली फीमेल सेलिब्रिटी हैं। फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस ने बिजनेस वेंचर्स और एंडोर्समेंट में हुई कमाई के बाद सबसे ज्यादा टैक्स भरा है। आपको बता दें उन्होंने दीपिका और आलिया जैसी बेहतरीन एक्ट्रेसेज को भी इस मामले में पछाड़ दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना ने 20 करोड़ रुपए टैक्स भरा है। वहीं दूसरे नंबर पर कियारा आडवाणी हैं, जिन्होंने 12 करोड़ रुपए टैक्स भरा है और तीसरे नंबर पर आती है कैटरीना कैफ जिन्होंने 11 करोड़ रुपए टैक्स भरा है। इंडियन सेलेब्स में किंग ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स बॉलीवुड इंडस्ट्री में 'किंग खान' के नाम से मशहूर शाहरूख खान ने इंडियन सेलिब्रिटीज में सबसे ज्यादा टैक्स दिया है। उन्होंने 92 करोड़ रुपए टैक्स भरा है। उसके बाद आते हैं साउथ सुपरस्टार थलापति विजय जिन्होंने 80 करोड़ रुपए टैक्स भरा है। वहीं सलमान खान 75 करोड़ रुपए टैक्स भरने के बाद इंडियन सेलिब्रिटीज में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले तीसरे व्यक्ति हैं। विजय के अलावा साउथ के और एक्टर्स की बात करी जाए तो मोहनलाल और अल्लू अर्जुन ने 14 करोड़ रुपए टैक्स भरा है। आपको बता दें विजय की फिल्म "GOAT - GREATEST OF ALL TIME" थिएटर्स में 5 सितंबर को रिलीज हो चुकी है। वापस करीना पर लौटते हैं और उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करते हैं। आपको बता दें करीना की फिल्म 'बकिंघम मडर्स' 13 सितंबर को रिलीज करी जाएगी। इस फिल्म को हंसल मेहता के नेतृत्व में बनाया गया है।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment