Kapil Sharma - अब कपिल शर्मा आ रहे है नेयफ्लिक्स के जरिए आपसे मिलने

      Kapil Sharma - सभी को हंसाने वाले, अपने दुखी जीवन को क्यों न 1 घंटे के लिए तो सही दूर रखने में मदद करनेवाले कॉमेडियन कपिल शर्मा किसे पसंद नही है। रोजाना दर्शकों को पेट भरकर हंसानेवाले कपिल शर्मा के कई फैन्स हैं। इसीके साथ अब कपिल शर्मा टीवी शोज के साथ साथ नेटफ्लिक्स इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंट्री करने तैयार हुए है। हालाकि इस बात की खबर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने 5 जनवरी को हि सोशल मीडिया के जरिए शेयर कि है।         कपिल शर्मा एक भारतीय कॉमेडियन अभिनेता है। कपिल शर्मा फोर्ब्स इंडिया पत्रिकाओं में शीर्ष 100 हस्तियों ने बीच में चुने गए थे और वह उस सूची में 96  वे स्थान पर थे। इसीके साथ वह एक बहुमुखी गायक भी माने जाते है। साथ हि द कपिल शर्मा शो एक भारतीय हास्य शो है जो सोनी टीवी चैनल पर कपिल शर्मा शो प्रसारित किया जाता है। कई सालों से इस शो को दर्शक मन लगाकर देखते आए है।         धारावाहिक के साथ उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई है। भावनाओं को समझो, किस किस को प्यार करूं, फिरंगी जैसे फिल्मों में वह नजर आए है। साथ हि उन्हे कई पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। ऐसे में हि नेटफ्लिक्स जा ओटीटी प्लेटफॉर्म के जरिए कपिल शर्मा उनका पहला स्टैंड अप शो लेकर आ रहे है, जो 28 जनवरी से प्रसारित होनेवाला है। इसी बात को देखते हुए उनके सभी फैन्स के साथ अन्य कलाकार भी कपिल शर्मा इन्हे शुभकामनाएं दे रहे है।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment