फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर विजय देवराकोंडा ने किया ट्वीट

विजय देवराकोंडा (Vijay Deverakonda) ने ट्वीट में 'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा (Sandip Reddy Vanga) की खूब तारीफ की है. देवराकोंडा ने कहा, ''कबीर सिंह' मेरे लिए डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की कहानी सुनाने की क्षमता, उनकी दृष्टि और जुनून किसी भी बॉक्स-ऑफिस की सफलता से अधिक है जिसे वह देख सकते हैं. उनसे ही मुझे अपने अंदर की एनर्जी और दृष्टि के लिए फायरप्लेस मिलता है. शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी की फिल्म की सफलता की कामना करता हूं.' New Bitmap Image बता दें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. इस फिल्म में शाहिद कपूर का किरदार सिरफिरे आशिक का है, जो अपना दिल टूटने के बाद खुद को बर्बाद कर लेता है. इस फिल्म की कहानी हू-ब-हू तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' (Arjun Reddy) की तरह है. लेकिन अब ये देखना होगा कि 'कबीर सिंह' बॉक्स ऑफिस पर 'अर्जुन रेड्डी' जैसी कमाई कर पाएगी या नहीं.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment