पिता के साथ जॉइंट अकाउंट, नहीं जानती कितनी जमा है रकम, करोड़पति एक्ट्रेस का खुलासा

कृति सेनन बॉलीवुड की एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी कला और खूबसूरती से लाखों लोगों को अपना दीवाना बनाया है। उन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत मॉडलिंग से करी थी और समय के साथ उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया। कृति अपने हर किरदार को बखूबी निभाती है फिर चाहे वो 'मिमी' की संघर्ष करती मां हो या 'हीरोपंती' की मासूम लड़की। आपको बता दें कृति को 2023 में उनकी फिल्म 'मिमी' के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इंडस्ट्री में काम करते हुए हो गए हैं 10 साल कृति सेनन को भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 10 साल हो चुके हैं और उन्होंने इस दौरान काफी अच्छा काम किया है। वह पॉपुलर तो हैं ही साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। इतना नाम कमाने के बाद जहां लोग अपने परिवार से दूर हो जाते हैं वहीं कृति सेनन आज भी अपने परिवार को बहुत मानती हैं। Nikhil Kamath की यूट्यूब चैनल पर कृति सेनन अपने फैमिली बैकग्राउंड पर बातचीत करती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं एक मीडिल क्लास परिवार से आती हूं। लेकिन ऐसा नहीं है कि मुझे कभी काम करने की जरूरत महसूस हुई पर मैं हमेशा से ही कमाना चाहती थी। आज भी मेरा और पापा का जॉइंट बैंक अकाउंट है और मुझे नहीं पता कि उसमें कितने पैसे आते हैं और निकलते हैं।" कृति ने 2023 में अपनी फिल्म 'मिमी' के लिए नेशनल अवार्ड जीता था, जिसके बाद उन्होंने उस अवार्ड और अपने माता-पिता के साथ एक फोटो शेयर करी थी। जिसके कैप्शन में वह लिखती हैं, "इस भावना को शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं हैं। आज मेरी जिंदगी के सबसे यादगार दिनों में से ये एक होगा।" उनके आने वाले काम की बात करी जाए तो वह जल्द ही फिल्म 'दो पत्ती' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह काजोल संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment