Jasleen Matharu ने अपनी माँग में लगाया डॉक्टर अभिनीत के नाम का सिंदूर

अनूप जलोटा नहीं बल्कि इस शख़्स के नाम का लगाया सिंदूर, वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में बिग बॉस 12 की एक्स कंटेस्टेंट Jasleen Matharu की सोशल मीडिया पर एक वीडियो बेहद वायरल हो रही है. जिसमें वो डॉक्टर अभिनीत गुप्ता के नाम का सिंदूर लगायें हुए नज़र आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस विडियो में जसलीन बेहद फ़नी अंदाज़ में डॉक्टर अभिनीत गुप्ता को यह कहते हुए नज़र आ रही है कि मैंने आपके नाम का सिंदूर लगा तो लिया है. परंतु, अब आप मुंबई में जल्दी से आकार अपने हाथों से मेरी माँग में अपने नाम का सिंदूर भर दीजिए. ताकि मेरे सबको यह पता चल जायें कि मेरी शादी हो चुकी है. डॉक्टर अभिनीत बिगो में अक्सर लाइव आते रहते है और वह काफ़ी सारी सोशल गतिविधियों में भी हिस्सा लें चुके है. इसके अलावा, उन्हें बॉलीवुड के डॉक्टर के नाम से भी जाना जाता है.

बता दें, इससे पहले भी जसलीन अपनी माँग में कई बार सिंदूर लगायें हुए नज़र आ चुकी है. इससे पहले भी जसलीन तब सुर्ख़ियों में छाई थी; जब वो बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा के साथ जोड़ी बनाकर आई थी.

हालाँकि, बाद में उन दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर कई तरह की अटकलें लगायी गई थी. लेकिन, शो से निकलने के बाद अनूप जलोटा ने अपनी दोस्ती को लेकर लगाए जा रही सभी अटकलों को नकार दिया है.

Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment