Mx player पर रिलीज हुई I Am Unused Web Series, जानिए दर्शकों के Review

I Am Unused Web Series Review : पिछले कुछ वर्षों से सिनेमा जगत में Web Series अधिक लोकप्रिय है इसी कड़ी में Mx player पर डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित I Am Unused Web Series रिलीज हुई. आपको बता दें कि रिलीज के 24 घंटे बाद ही यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर की टॉप ट्रेंडिंग वेब सीरीज में शामिल हो गई है. वेब सीरीज देखने के बाद दर्शकों के अच्छे रिव्यूज मिल रहे हैं. https://www.mxplayer.in/show/watch-i-am-unused/season-1/episode-1-online-8052fef3dbb8e56f8f8ec65e15cd68ba?utm_source=mx_android_share वेब सीरीज की कहानी थ्रिलर व सस्पेन्स से भरपूर है. सीरीज की कहानी युवा शादीशुदा लड़की (नताशा) का बलात्कार हो जाता है जिसके बाद वह जिसके बाद वह अनोखे अंदाज से बदला लेने का निश्चय करती है. इस कारण जल्दबाजी व प्रतिशोध के चलते एक जिंदगी के साथ कई जिंदगी और परिवार उलझन में फस जाते हैं. I Am Unused में आपको वेब सीरीज की दुनिया में तेजी से उभरती अभिनेत्री Aasma Sayed नताशा के किरदार में मुख्य भूमिका में दिखाई दे रही हैं. इसके अलावा सीरीज में मुश्ताक खान, राजकुमार कनौजिया, रवि कोठरी, अभिनव सोनी, दीपिका चरक, रमित ठाकुर जैसे कलाकारों ने भी वेब सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. वेब सीरीज के राइटर रमित ठाकुर है जबकि संगीत पियूष रंजन द्वारा दिया गया है. इस वेब सीरीज का डायरेक्शन बॉलीवुड डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह द्वारा किया गया है. I Am Unused को उन्होंने बेहतरीन ढंग से दर्शकों तक प्रस्तुत किया है. इससे पहले भी उनकी फीचर फिल्म ‘द हंड्रेड बक्स’ व ‘जिंदगी शतरंज है और त्राहिमाम बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करने के साथ-साथ एम एक्स प्लेयर पर देखी जा सकती है.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment