Generation of Today's Romance ट्रेलर एमएक्स प्लेयर पर,29 मार्च को होगी रिलीज

बालाजी मैजिक स्टुडिओ द्वारा प्रस्तुत हिंदी वेब फ़िल्म जनरेशन ऑफ टुडेज रोमांस ( Film Generation of Today's Romance) 29 मार्च 2021 को ओ टी टी प्लेटफार्म एम एक्स प्लेयर पर रिलीज़ हो रही हैं। इस फिल्म के मुख्य भूमिका में विशाल आनंद, पूजा सिंह, करण उपाध्याय, अखिलजीत सिंह पटेल, अमित सिंह क्षेत्री, दिव्यांश, विकास राना एव अन्य कलाकार है । निर्देशक धर्मेंद्र कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म के लेखक व क्रियेटर विशाल आनंद हैं, तथा छायांकन रंजीत निषाद है। गीत और संगीत अमय-विक्रांत तथा संकलन रंजीत एवं सैम ने किया है, सह-निर्माता के रूप में अवध फिल्म प्रोडक्शन है!

यह फ़िल्म आज के युवा रिलेशनशिप पर आधारित है. फिल्म को लखनऊ के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्माया गया है । इस फ़िल्म में उत्तर प्रदेश के ही मंझे हुए कलाकारों को लिया गया है।
हम ये कहे तो एक नई कहानी और युवा जोश से लबरेज फ़िल्म है।

Share This Article
s
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment