साझा किए गए इस वीडियो में कल्याण राम एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं। इसमें देखा जा सकता है किक कल्याण राम राजा Bimbisara के रूप में युद्ध के मैदान में अपने दुश्मन सेना के शवों पर शान से बैठे हैं उनके हाथ में खून से सनी हुई तलवार हैं और चेहरे पर निडरता और बहादुरी का भाव। फिल्म का टाइटल और पहली झलक जारी होने के बाद कल्याण राम के फैंस काफी उत्साहित हैं और ट्विटर पर #बिंबिसार ट्रेंड हो रहा है फैस अपने सुपरस्टार की आने वाली फिल्म की झलक को शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
कल्याण राम की फिल्म 'बिंबिसार' (Film Bimbisara) की पहली झलक
साउथ के सुपरस्टार कल्याण राम (Nandamuri Kalyan Ram) ने अपनी आने वाली फिल्म बिंबिसार (Film Bimbisara) की पहली झलक ट्विटर पर अपने प्रशंसकों के साथ साझा की। कल्याण राम ने महान अभिनेता एनटीआर तथा अपने दादा की 98 जयंती पर ट्विटर पर एक 34 सेकंड का वीडियो जारी कर लिखा " इतिहास की पौराणिक भूमि में एक बर्बर राजा रहता था, यह उसकी कहानी है। पेश है #बिंबिसार।

Leave a Comment