एपी ढिल्लों के घर हुई फायरिंग, सलमान खान संग काम करने की चुकानी पड़ रही है कीमत

एपी ढिल्लों संगीत जगत में एक ऐसा नाम है, जिन्होंने अपनी दमदार आवाज से खूब नाम कमाया है। उनके अनोखे अंदाज से दुनिया भर के लोग उनके दीवाने हैं। 'ब्राउन मुंडे', 'डेडली' और 'समर हाई' जैसे बेहतरीन गानों ने उन्हें खूब मशहूर बना दिया है। अब मशहूर गायक को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कनाडा में रहने वाले सिंगर एपी ढिल्लों के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। हालांकि यह घटना 1 सितंबर को हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के बाहर फायरिंग करी है। लेकिन एक वायरल पोस्ट के जरिए ऐसा मालूम पड़ता है कि लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। फेसबुक पर पोस्ट हुआ वायरल एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी, रोहित गोदारा ने ली है। आपको बता दें रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक मेंबर है। उसने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा है, "राम राम जी सारे भाईयों को। 1 सितंबर की रात कनाडा में दो जगहों पर फायरिंग हुई है, जिसमें एक विक्टोरिया आइलैंड और Woodbridge Toronto है।" "विक्टोरिया आईलैंड वाला घर एपी ढिल्लों का है। ये बड़ी फीलिंग ले रहा है। सलमान खान को गाने में लेके, तेरे पर आए थे, फिर या तो आता बाहर और दिखाता अपने एक्शन करके। जिस अंडरवर्ल्ड लाइफ की तुम लोग कॉपी करते हो, हम एक्चुअल में जी रहे हैं वो लाइफ। अपनी औकात में रहो नहीं तो कुत्ते की मौत मरोगे।" आपको बता दें सुरक्षा एजेंसी इस मामले की करवाई में लग गई है। इस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों के बारे में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। हालांकि कनाडा पुलिस ने इस पर अब तक कोई बयान नहीं दिया है।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment