Film The Third Hacker हो रही 13 नवंबर को रिलीज़, Sagar Joshi कर रहे डायरेक्शन

'चाल गजब है' की अभूतपूर्व सफलता के बाद डायरेक्टर Sagar Joshi अब अपनी film The Third Hacker की शूटिंग में व्यस्त हैं. देवनारायण प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म The Third Hacker को प्रड्यूसर लक्ष्मण सिंह राजपूत प्रड्यूस कर रहे हैं. बताते चलें कि इससे पूर्व भी इसी प्रोडक्शन द्वारा Sagar Joshi के निर्देशन में शार्ट म्यूजिकल ड्रामा चाल गजब है ज़ी म्यूजिक कंपनी के द्वारा रिलीज हो चुका है.

13 नवंबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता Shivam Roy Prabhakar नजर आएंगे. जैसा कि फिल्म के नाम द थर्ड हैकर से स्पष्ट होता है कि फिल्म की कहानी हैकिंग से संबंधित होगी. हालांकि कुछ समय पहले रिलीज हुई विक्रम भट्ट की फिल्म Hacked भी हैकिंग पर बेस्ड फिल्म थी जिसका ऑडियंस पर अच्छा प्रभाव रहा.

प्रोड्यूसर लक्ष्मण सिंह राजपूत से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि यह फिल्म युवाओं को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है. उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक हमें जितनी फायदेमंद साबित होती है उससे कहीं अधिक नुकसान भी पहुंचा सकती है यदि उसका गलत इस्तेमाल किया जाए तो. ज्ञात रहे कि फिल्म की शूटिंग मुंबई के साथ-साथ गुजरात व् उत्तर प्रदेश में भी हो रही है. अभिनेता शिवम रॉय प्रभाकर के अलावा फिल्म में अभिनेत्री Josephine Lang, Sonali Jha, अभिनेता Abhishek Khanna एवं अन्य कलाकार भी अभिनय कर रहे हैं.

Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment