Film Shatranj का नाम अब Zindagi Shatranj Hai, 20 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड डायरेक्टर Dushyant Pratap Singh ने हाल ही में ट्वीट कर बताया कि उनकी फिल्म शतरंज का नाम बदलकर अब Zindagi Shatranj Hai किया गया है, जोकि 20 जनवरी को रिलीज होगी. आपको बता दें कि बतौर डायरेक्टर उनकी एक और फिल्म TRAHIMAM 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. Zindagi Shatranj Hai Film की मुख्य भूमिका में Hiten Tejwani, Hemant Pandey, Bruna Abdullah, Shawar Ali, Arjumman Mughal, Ekta Jain जैसे बॉलीवुड सितारे दिखाई देंगे.  M. Salim फिल्म के लेखक हैं जबकि फिल्म के प्रड्यूसर Anand Prakash, Mrinalini Singh और Faheem R. Qureshi है.   फिल्म का म्यूजिक Indrani Bhattacharjee और Aanjan Bhattacharya द्वारा दिया गया है, इसी क्रम में सिनेमैटोग्राफी की कमान Suhas Rao ने संभाली है. दुष्यंत प्रताप सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पिछली फिल्मों, टीवी शो और म्यूजिक वीडियोस को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. उन्हें उम्मीद है कि उनकी आगामी फिल्म Zindagi Shatranj दर्शकों को बेहद पसंद आएगी.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment