भोजपुरी स्टार निरहुआ और आम्रपाली के बीच हुई लड़ाई, जानिए क्या है मामला ?

भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ बहुत बड़े स्टार हैं, भोजपुरी एक्ट्रेस में से आम्रपाली दुबे का नाम किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है. भोजपुरी इंडस्ट्री में अगर बात बेस्ट जोड़ी की की जाए तो सबसे पहले निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी का ही नाम सबकी जुबां पर आता है. आम्रपाली ने 2014 में अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसमें उनकी पहली मूवी में दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिका में थे. दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी इतनी पसंद आई कि इसके बाद दोनों ने 25 फिल्में एक साथ की. दोनों ही एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं,साथ में बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. समय-समय पर उनके अफेयर्स के चर्चे भी सुनने को मिलते रहते हैं लेकिन दोनों ही इसकी पुष्टि नहीं करते .आम्रपाली दुबे ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह सिर्फ स्क्रिप्ट को चुनती है. अच्छी स्क्रिप्ट मिलने के बाद ही वह मूवी साइन करती है, लेकिन निरहुआ का उसमें कास्ट होना एक इत्तेफाक होता है ,खैर जो भी हो लेकिन दर्शकों को इनकी जोड़ी बहुत पसंद आती है जब भी स्क्रीन पर दोनों साथ होते हैं धमाल मच जाता है , दोनों का साथ में होना फिल्म के हिट होने की गारंटी होती है. लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि दोनों की ही किसी बात पर अनबन हो रही है ,दोनों ही एक दूसरे से बात नहीं कर रहे हैं हालांकि आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है ,लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर फैली हुई है. ऐसी खबरें फैलना कोई बड़ी बात नहीं है दोनों ही कलाकारों ने अभी इस बात पर कुछ नहीं कहा है. पहले भी ऐसी खबरें आई थी लेकिन आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने इन खबरों का हमेशा ही खंडन किया है .दोनों ही एक साथ नजर आकर के इन खबरों को झूठा साबित कर देते हैं. उम्मीद है इस बार भी ऐसा ही हो दोनों की ही जोड़ी को किसी की नजर ना लगे.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment