फरहान अख्तर का तीखा बयान बोलें," फिल्म एनिमल में रणबीर का किरदार है प्रॉब्लम मैटिक"

2023 में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' अभी तक चर्चाओं में बनी हुई है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करी थी। लेकिन अब फिल्म मेकर फरहान अख्तर ने भी रणबीर कपूर द्वारा निभाए रणविजय के कैरेक्टर को प्रॉब्लममैटिक बताया है। साथ ही वह यह भी कहते हैं कि वह इस फिल्म से कभी रिलेट नहीं कर सकते हैं। फिल्म एनिमल एक ऐसी फिल्म थी जिसे कई लोगों ने बेहद पसंद किया था वही कुछ लोगों ने रणबीर के किरदार पर सवाल उठाए थे। लोगों ने इस फिल्म को महिला विरोधी बताते हुए खूब क्रिटिसाइज भी किया था। फे डिसूजा को दिए एक इंटरव्यू में फरहान बताते हैं, "फिल्म ने मेरे लिए कुछ खास नहीं किया। क्या ये ऐसी चीज है जिसे मैं किसी को देखने की सलाह दूंगा, मुझे नहीं लगता। जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें एनिमल को प्रोड्यूस करने का मौका मिलता, तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, मैं नहीं करता।' ये मेरे साथ रिलेट नहीं होता। मेरे लिए, मुझे लगता है कि रणबीर का ये कैरेक्टर मेरे लिए प्रॉब्लममैटिक है।" फरहान इससे पहले भी राज शमामी को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म एनिमल पर चर्चा कर चुके हैं। वह कहते हैं, "हर किसी को फिल्म अपने हिसाब से बनाने का अधिकार है, लेकिन किसे पसंद आती है किसे नहीं, ये सोचना ऑडियन्स का काम है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं नहीं मानता कि कुछ चीजें नहीं दिखाई जानी चाहिए। हम ऐसे फील्ड में हैं, जहां अगर कोई मुझसे कहता है, 'आप इस तरह की फिल्म नहीं बना सकते', तो मैं कहूंगा, आप कौन होते हैं मुझे ये बताने वाले कि मुझे क्या बनाना चाहिए और क्या नहीं?" "मुझे इस देश के कानून ने अनुमति दी है, और मुझे आर्टिस्टिक एक्सप्रेशन की फ्रीडम है कि मैं जो चाहूं कहूं। दर्शक क्या सुनना चाहते हैं, यह वो तय करेंगे। मैं कभी किसी फिल्म प्रोड्यूसर या राइटर या डायरेक्टर या किसी से नहीं कहूंगा, 'यार इसे मत बनाओ', या, 'इस तरह की फिल्म नहीं बनाई जा सकती'। हर किसी का अपना-अपना विचार होता है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ये सही है और ऐसा करना खतरनाक है।"
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment