• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

19 साल बाद Faissal Khan की अभिनय, गायन, निर्देशन के साथ धमाकेदार वापसी

shivam by shivam
August 29, 2020
in अन्य, बॉलीवुड, मनोरंजन
0
Faissal Khan

मुम्बई। नई रोमांटिक थ्रिलर ‘फैक्ट्री’ के साथ अभिनेता फैज़ल खान (Faissal Khan) अबकी बार निर्देशन में भी हाथ आज़माने जा रहे हैं, साथ ही इस फ़िल्म में वे मुख्य भूमिका तो निभा रहे हैं इसके अलावा फ़िल्म में उन्होंने एक गीत भी गाया है।

फैज़ल खान सन 1994 में फ़िल्म ‘मदहोशी’ से बतौर हीरो बॉलीवुड में अभिनय कैरियर की शुरुआत किया था। उसके बाद उन्होंने बॉर्डर हिंदुस्तान का, चाँद बुझ गया, बस्ती, चुनार दास्तान ए इश्क, दुश्मनी जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया।

आखरी बार फैज़ल खान (Faissal Khan) ने सन 2000 में प्रदर्शित फ़िल्म ‘मेला’ में शंकर शाने की भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन किया था। अब 19 साल के लंबे अंतराल के बाद फिल्म ‘फैक्ट्री’ में ज़बरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं।

 इस फिल्म के बारे में फैज़ल का कहना है कि कहानी को सुनने और इसकी क्षमता को देखने के बाद मेरी दिलचस्पी तुरंत बढ़ गई। इस फ़िल्म की स्क्रीनप्ले और स्क्रिप्ट तैयार होते होते मेरी रुचि बढ़ती गई और जुड़ता चला गया। निर्देशक का विज़न सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। किसी कहानी को फ़िल्म का स्वरूप देने में असाधारण प्रतिभा का परिचय देना पड़ता है। गंभीरतापूर्वक पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने के साथ साथ कई निर्णय लेने पड़ते हैं। एक अभिनेता के रूप में अपने चरित्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ता है लेकिन एक निर्देशक के रूप में फिल्म के हर पहलू पर ध्यान केंद्रित करना पड़ता है।

शूटिंग से पहले प्री-प्रोडक्शन और शूटिंग के बाद पोस्ट-प्रोडक्शन तक सावधानीपूर्वक सब योजना बनाई जाती है। वेशभूषा और शूटिंग से जुड़ी सारी वस्तुओं का शॉट ब्रेकडाउन बनाने के बाद अपने कैमरामैन के साथ शॉट डिवीजन भी महत्वपूर्ण कार्य है। फैज़ल ने सभी कलाकारों के साथ अपने घर पर वर्कशॉप किया। जिसके परिणाम स्वरूप संतोषजनक शूटिंग प्रक्रिया रही है। 
फैज़ल की एक महत्वपूर्ण सोच है कि एक निर्देशक को फिल्म के संपादन के बाद खुद को इससे अलग कर एक दर्शक के दृष्टिकोण से उसके पोस्ट प्रोडक्शन के दौरान आवश्यक सुधार करने चाहिए।

फिल्म ‘फैक्ट्री’ में एक रोमांटिक ट्रैक के लिए गाने के बारे में उन्होंने कहा, “मैं सालों पहले से गाता रहा हूँ। गीत की भावना पर ध्यान देना सबसे महत्वपूर्ण है। फ़िल्म के गीत “फ्राइडे हो, ड्राई डे हो.. मला दारू पाहिजे” की रिकॉर्डिंग पर बड़ा मज़ा आया, और ये गाना फिल्म की हाईलाइट है।
 फैज़ल का कहना है कि उन्होंने अपने सभी ज्ञान, अनुभव, फिल्म निर्माण की कला को इस फिल्म में डाला है और एक सुप्रीम पावर के आशीर्वाद के कारण फिल्म काफी अच्छी तरह से बन गई। ईश्वर पर उनके विश्वास के बारे में उन्होंने बताया कि गुजरात के सापुतारा में शूटिंग के दौरान जब भारी बारिश होने लगी तब शूट को रोकना पड़ा। मौसम के पूर्वानुमान में अगले दिन भी भारी बारिश की संभावना बनी। लेकिन उनकी प्रार्थना के प्रभाव से अगले दिन बारिश नहीं हुई और केवल एक दिन में शूटिंग को पैकअप किया गया। उसके बाद बारिश होने लगी।

फैजल (Faissal Khan) अपने विजन को साकार करने में पूरी टीम और निर्माताओं के विश्वास के लिए सभी की प्रशंसा करते हैं। हालाँकि, वह जानते हैं कि दर्शकों पर फिल्म का अंतिम निर्णय निहित है जो बेहद महत्वपूर्ण है। फ़िल्म में उनके ईमानदार प्रयास और भावनाओं को केवल दर्शकों की प्रतिक्रिया और प्रशंसा तय करेगी कि क्या वह उनका मनोरंजन करने में कामयाब रहे हैं?

‘फैक्ट्री’ दुनिया भर में डिजिटल रिलीज होगी और निर्माता जल्द ही फ़िल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज़ कर प्रचार प्रसार शुरू करेंगे।
 इस फिल्म में नवोदित रोली रयान मुख्य भूमिका निभा रही हैं साथ में राज कुमार कनौजिया, ऋभु मेहरा, शरद सिंह और आशा सिंह ने भी अभिनय किया है।

Tags: Amir KhanFaissal Khan
Previous Post

पक्षियों का स्वर्ग, केवलादेव राष्ट्रीय पार्क (घना पक्षी विहार) Keoladeo National Park

Next Post

मूवी माफिया से ज्यादा डर मुंबई पुलिस से लगता है:कंगना राणावत

Next Post

मूवी माफिया से ज्यादा डर मुंबई पुलिस से लगता है:कंगना राणावत

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.