दुष्यंत प्रताप सिंह ने आगामी वेब सीरीज के लिए Actress Deepika Charak को साइन किया

डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह अपनी आगामी वेब सीरीज के लिए तैयारियां कर रहे हैं. इसी कड़ी में Actress Deepika Charak को उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिलहाल वेब सीरीज का नाम गोपनीय रखा गया है लेकिन वह बहुत जल्द इसे दर्शकों के सामने लाएंगे. आपको बता दें कि मशहूर प्रोडक्शन कंपनी गेंडा बाउट के बैनर तले इसका निर्माण हो रहा है.
वेब सीरीज के प्रोड्यूसर अनुज गुप्ता व मनीष सिंघल है. यह प्रोजेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनाया जा रहा है. इस वेब सीरीज में रमित ठाकुर, आसमा सैयद, हितेन, मुस्ताक खान, राज कुमार कनौजिया जैसे कलाकार काम कर रहे हैं. एक और कोरना काल में लगभग सारी फिल्म इंडस्ट्री मानो थम सी गई है ऐसे समय में भी डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह एक के बाद एक अपने प्रोजेक्ट लेकर आ रहे हैं. आपको बता दें कि उनकी दो फिल्में त्राहिमाम और शतरंज बनकर तैयार है जिनका post-production चल रहा है बहुत जल्दी के फिल्में रिलीज होगी. मीडिया से बातचीत में Deepika Charak ने बताया कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझती हैं कि उन्हें डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह के साथ काम करने का मौका मिल रहा है. उन्होंने वेब सीरीज की स्क्रिप्ट सुनी जो कि उन्हें बहुत पसंद आई वह अपने किरदार के लिए बहुत मेहनत कर रही हैं उन्हें उम्मीद है कि उनकी एक्टिंग और किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आएगा.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment