फिल्म नल्ला मल्ला Film Nallamala के लिए डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अमित तिवारी व अभिनेता शावर अली को बॉलीवुड डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह ने उनकी तेलुगू फिल्म नल्ला मल्ला (Film Nallamala )के सफल होने पर शुभकामनाएं दी. आपको बता दें कि यह तेलुगू फिल्म ना केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है बल्कि दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में भी सफल हुई है.   बॉलीवुड के चर्चित डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह ने ट्वीट में लिखा "मेरे प्यारे दोस्तों को उनकी फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं" तेलुगु फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमित तिवारी की इस फिल्म के चर्चे साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में बहुत जोरों पर हैं. फिल्मी पंडितों का अनुमान है कि यह फिल्म अपनी समकक्ष फिल्मों में कई नए रिकॉर्ड कायम करेगी. वही अभिनेता शावर अली जो कि भारतीय सिनेमा का एक जाना माना नाम है उन्होंने भी इस फिल्म के बारे में कहा कि उपरोक्त फिल्म उनके द्वारा अभिनीत कुछ यादगार फिल्मों में से एक है फिलहाल उम्मीद है कि नल्ला मल्ला बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment