MELODIES Entertainment लगातार अपने दर्शकों के लिए नए गाने लेकर आता है. हाल ही में Director Aman Gautam द्वारा निर्देशित म्यूजिक वीडियो बारिश (Music Video Barish) लेबल द्वारा रिलीज किया गया. आपको बता दें कि इस गाने के प्रोड्यूसर श्याम सिंह है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि सिंगर Raushan Pandey और Shivangi Sharma की मधुर आवाज में इस गाने को रिकॉर्ड किया गया. जबकि डायरेक्टर अमन गौतम ने बड़ी खूबसूरती के साथ इस गाने को पेश किया है.
Director Aman Gautam
म्यूजिक वीडियो के डायरेक्टर अमन गौतम ने बताया कि "गाने की शूटिंग मुंबई के कई इलाकों में हुई है. पूरी टीम की मेहनत से इस गाने को शूट किया गया विशेष तौर पर प्रोड्यूसर श्याम सिंह और उनकी प्रोडक्शन टीम ने पूरा सपोर्ट किया इसी कारण आज हम यह खूबसूरत गाना देशों के बीच रिलीज करने जा रहे हैं."
आपको बता दें कि डायरेक्टर अमन गौतम (Director Aman Gautam) इससे पहले भी कई गानों का डायरेक्शन कर चुके हैं. हालांकि अब वह एक बॉलीवुड फिल्म पर काम कर रहे हैं फिलहाल जिसकी स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है. उनके द्वारा निर्देशित फिल्म ब्लडी हेल्प को ना केवल दर्शकों ने सहारा बल्कि यह फिल्म मुंबई फिल्म फेस्टिवल में भी अवार्ड जीत चुकी है.
Producer shyam singh
श्याम सिंह ने बताया कि वह एक कला प्रेमी इंसान हैं. पिछले कुछ सालों में उन्होंने बतौर म्यूजिक कंपोजर और लिरिक्स राइटर के रूप में कई गानों का निर्माण किया है. इसी क्रम में उन्होंने वर्ष 2020 में MELODIES Entertainment की स्थापना की इस म्यूजिक लेबल का उद्देश्य संगीत की प्रतिभाओं को एक मंच देना है. जहां सिंगर, लिरिक्स राइटर और म्यूजिक कंपोजर अपनी कला का प्रदर्शन कर सकते हैं. साथ ही साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कार्य करने वाले कलाकार और डायरेक्टर भी यहां अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं.
Leave a Comment