अक्षय कुमार बहुत जल्द फिल्म बेल बॉटम, बच्चन पांडे जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. इसके अलावा फिल्म सूर्यवंशी भी बनकर तैयार है दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है. धूम 4 को लेकर सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ आने की बात सच होती है तो यह बॉलिवुड की एक बड़ी फिल्म होगी.
Dhoom 4 :Salman Khan और Akshay Kumar दिखाई दे सकते हैं एक साथ
Bollywood News : बॉलीवुड नगरी में Film Dhoom 4 की चर्चा है. रिपोर्ट के अनुसार Salman Khan और Akshay Kumar इस फिल्म में एक साथ दिखाई दे सकते हैं. धूम सीरीज बॉलीवुड की सफलतम फिल्म सीरीज में से एक है. जहां बॉलीवुड के दिग्गज रितिक रोशन, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ जैसे स्टार दिखाई दे चुके हैं.
हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. परंतु सोशल मीडिया पर धूम 4 की दिलचस्पी को देखते हुए कहा जा सकता है कि सलमान खान और अक्षय कुमार के फैंस दोनों को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं.

Leave a Comment