नन्हे मेहमान के बाद दीपिका का पहला पोस्ट, आलिया और करीना का खास रिएक्शन!
बॉलीवुड इंडस्ट्री की अद्वितीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण आज 8 सितंबर को मां बन चुकीं हैं। एक्ट्रेस ने यह गुड न्यूज़ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए शेयर करी है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'वेलकम बेबी गर्ल'। वह आगे इसमें आज की तारीख लिखती हैं और नीचे अपना और रणवीर का नाम मेंशन करती हैं। ऐक्ट्रेस की मां बनने की खबर तो पहले ही आ गई थी, लेकिन उन्होंने अब इसे एक पोस्ट के जरिए स्पष्ट कर दिया है।
इस पोस्ट के कैप्शन में कुछ भी नहीं लिखा है। लेकिन पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों बाद कॉमेंट सेक्शन सेलेब्स और फैंस की शुभकामनाओं से भर गया। श्रद्धा कपूर और प्रियंका चोपड़ा ने हार्ट इमोजी के साथ 'Congratulations' लिखा। वहीं शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने लिखा, 'Congratulations दुनिया के सबसे बेस्ट क्लब में स्वागत है'। करीना कपूर हार्ट इमोगीज के साथ दीपिका और रणवीर को माता-पिता बनने पर शुभकामनाएं देती हैं। उन्होंने लिखा, 'congratulations mommy and daddy from saifu and Beboo... God bless the little angel'.
कृति सैनन, परिणीति चोपड़ा, अनन्या पांडे, मलाइका अरोड़ा, मानुषी छिल्लर, इब्राहिम अली खान, सोनाक्षी सिन्हा, ओरी और करिश्मा कपूर ने दीपिका पादुकोण को मां बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।
क्या दीपिका फिल्मों से लेंगी ब्रेक?
आपको बता दें दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने मेटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करी थीं। जिसके बाद सभी फैंस खुशखबरी आने का इंतजार कर रहे थे। प्रेगनेंसी के दौरान उन्होंने फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' और 'सिंघम अगेन' में काम किया था। अब देखना बाकी यह है की वे डिलीवरी के बाद कुछ वक्त का ब्रेक लेंगी या फिर कुछ समय में ही वापस वर्क फ्रंट पर वापसी करेंगी। 'कॉफी विद करण' में जब दीपिका से पूछा गया कि वह बच्चों और फिल्मों में किसे चुनना पसंद करेंगी तब उन्होंने जवाब दिया था कि वह बच्चों को इंपॉर्टेंस देते हुए फिल्मों में काम करना पसंद करेंगी।

Leave a Comment