Bollywood Couples - Genelia ने कैसे बॉलीवुड में एंट्री ली और कैसे जीत किया Riteish का दिल

      जेनेलिया ( Genelia ) और रितेश ( Riteish ) की जोड़ी बॉलीवुड के साथ साथ मराठी फिल्म दुनिया में भी बेहद फेमस है। बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस जेनेलिया ने अपने अच्छे अभिनय की वजह से कई दर्शकों के दिल जीत लिए है। जेनेलिया और रितेश बॉलीवुड के कई फिल्मों के साथ पर्देपर एकसाथ नजर आए, और इसीके साथ दर्शकों ने भी उनकी क्यूट सी जोड़ी को पसंद किया। तो चलिए हम आपको बता देते है के, कैसे जेनेलिया ने बॉलीवुड में एंट्री ली और सबसे खास बात यह की कैसे उनकी जोड़ी बनी।        जेनेलिया डिसूजा ( Genelia D'Souza ) एक भारतीय अभिनेत्री है। और उन्होंने हिन्दी फिल्मों के अलावा कई तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम फिल्मों में अभिनय किया है। जेनेलिया टीवी पर पार्कर पेन के विज्ञापन के जरिए नजर आई। इस विज्ञापन में उन्होंने अमिताभ बच्चन  ( Amitabh Bachchan ) के साथ अभिनय किया था। और इस विज्ञापन के बाद उन्हें बहुत प्रसिद्धी मिली। और इसीके साथ उन्होंने अपनी फिल्म करियर की शुरुआत तुझे मेरी कसम ( tujhe meri Kasam ) फिल्म से की थी। 2008 में उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म जाने तू या जाने ना ( jaane tu Ya jaane Na ) में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के वजह से उन्हें सभी दर्शकों ने बहुत पसंद किया।       अभिनय क्षेत्र में काम करने से पहले जेनेलिया को खेल क्षेत्र में काफ़ी दिलचस्पी थी। कॉलेज के दिनों में जेनेलिया राज्य स्तर खिलाड़ी और राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉलर थी। खेल के साथ साथ जेनेलिया समाजसेवा से भी जुड़ी हुई थी। उन्होंने नेत्रु ( Netru ), नलाई ( naalai ) और इंद्रु ( indro )  जैसे स्टेज शो भी किए है। यह शो बेघर महिलाएं और मानसिक बिमारियां की देखभाल करनेवाले संस्थाओं के लिए फंड इक्कठा कर रही थी।       हम सभी को पता है, बॉलीवुड के कई फेमस कपल्स में रितेश और जेनेलिया का भी नाम हमेशा लिया जाता है। जेनेलिया और रितेश 2003 की उनकी फिल्म तुझे मेरी कसम से एकसाथ पर्देपर आए। इस फिल्म में उन दोनों ने मुख्य किरदार निभाया था। जेनेलिया ने फिल्मों से बॉलीवुड एंट्री ली थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान जेनेलिया और रितेश में दोस्ती हुई और इसके बाद दोस्ती का रिश्ता प्यार में बदल गया। और इसीके साथ 2012 में रितेश और जेनेलिया की शादी हुई।       जेनेलिया और रितेश की पहली मुलाकात कुछ अलग ही थी। इसी बात का किस्सा रितेश ने अपने मुलाखात के जरिए सभी के साथ शेयर किया। रितेश के पिताजी मुख्यमंत्री होने के वजह से जेनेलिया फिल्म के शूटिंग के दौरान उनसे बात नही करती थी। जेनेलिया को हमेशा लगता था, के रितेश में कुछ ज्यादा ही अखड़ होगी। उस समय जेनेलिया ने रितेश से एक सवाल किया के, आपके बॉडीगार्ड्स कहा है ? तब रितेश ने उनसे कहा के, उनके पास बॉडीगार्ड्स नही है। और तब जाकर वह इसी बात से एक दूसरे से बात करने लगे।       रितेश और जेनेलिया हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। और अपने फैन्स के साथ कनेक्टेड रहते है। इसीके साथ वह अपना ज्यादा वक्त अपने परिवार के साथ बिताते है। रितेश और जेनेलिया के कॉमेडी रील्स ने सभी फैन्स के दिल जीत लिए है। और अब फिरसे रितेश अपनी आगमी थ्रिलर फिल्म के साथ फैन्स से मिलने आ रहे है।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment