Bigg Boss Season 15 Winner - बिग बॉस सीजन 15 का खिताब तेजस्वी प्रकाश के नाम

        Bigg Boss Season 15 Winner - हालाकि बिग बॉस का शो कैसा भी हो, इसमें झगड़े, तूफानी, प्यार, दर्द, एंटरटेनमेट सब कुछ शामिल होता है। पर तो भी सभी इसे ध्यान लगाकर देखते हैं। ऐसे में हि आज तक बिग बॉस हिंदी के कई सीजन्स पूरे हो गए है। हिंदी बिग बॉस के साथ साथ मराठी बिग बॉस को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। ऐसे में हि हालही में हिंदी बिग बॉस सीजन 15 ( Bigg Boss Season 15 ) का ग्रैंड फिनाले संपन्न हुआ। इस सीजन को दर्शकों ने बेहद अच्छा रिस्पॉन्स दिया और प्यार दिखाया। इसीके साथ सभी की आंखे थी कि कौन होगा इस सीजन का विनर।        हालही में सलमान खान ( Salman Khan ) के बिग बॉस शो के 15 वें सीजन का फिनाले संपन्न हुआ । एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ( Tejasswi Prakash )  ने इस सीजन में खिताब अपने नाम किया है। इस बीच, करण कुंद्रा ( Karan Kundra ), प्रतीक सहजपाल ( Pratik Sahajpal )  और तेजस्वी प्रकाश इस सीजन के शीर्ष 3 फाइनलिस्ट थे। इन कंटेस्टेंट्स ने काफी मेहनत और जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। इस सीजन को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पोंस मिला है। इस बार कंटेस्टेंट्स ने खूब मस्ती की। सब लोग खूब मस्ती कि है।       तेजस्वी प्रकाश एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं जिन्हें स्टार प्लस की टीवी सीरियल्स “कर्ण संगिनी” में उर्वी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। साथ हि वह टीवी सीरियल स्वरगिनी (रागिनी माहेश्वरी के रूप में) और सिलसिला बदलते रिश्तों का (मिष्टी मल्होत्रा के रूप में) में भी उन्होने काम किया है। इसीके साथ उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 10 में भी भाग लिया था।        हालाकी तेजस्वी बचपन से ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाना चाहती थी। तेजस्वी केवल एक अभिनेत्री भी नही, साथ हि वह एक अच्छी संगीतकार भी हैं क्योंकि उनके पिता एक गायक हैं और उन्होंने उन्हें सितार और अन्य म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट्स बजाना भी सिखाया है।    
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment