Bigg Boss 15 : जानिए क्या कहा Surbhi Chandna ने बिग बॉस 15 की एंट्री के बारे में

Bollywood News: Bigg Boss 15 online registration शुरू हो गए हैं. आपको बता दें कि यह भारत का सबसे पॉपुलर शो है जहां पूरे देश भर के लोग इस में आना चाहते हैं. हाल ही में Surbhi Chandna के नाम की चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है. इसी बीच एक्ट्रेस सुरभी चांदना ने इस बात का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि वह इन सभी अफवाहों का खंडन करती हैं. शो की तरफ से उन्हें संपर्क नहीं किया गया है और ना ही वह इस शो में जाने का विचार कर रही हैं. आपको बता दें कि टीवी शो में बड़ा नाम कमा चुकी Surbhi Chandna इश्कबाज, नागिन 5, नागिन, संजीवनी जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी है. सुरभि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. जहां वह अपने फैंस के लिए लगातार पोस्ट करती हैं. पिछले कुछ दिनों में उनकी सोशल मीडिया ऑडियंस में काफी इजाफा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुरभी चांदना ने Bigg Boss 15 Salman Khan's Show में जाने से मना कर दिया है परंतु उनके फैंस चाहते हैं कि वह इस शो में दिखे.मीडिया में रिपोर्ट के अनुसार, दिशा वखानी, रिया चक्रवर्ती, पार्थ समथान, दिशा परमार, दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया, अंकिता लोखंडे, तेजस्वी प्रकाश, सनाया ईरानी और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आ चुके है.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment