बिग बी ने बढ़ाया मदद का हाथ, केबीसी में आए प्रतियोगी को दिए 50000 रुपए

अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के एक ऐसे अनोखे सितारे हैं, जिन्होंने अपनी अदाकारी से न केवल भारत बल्कि अलग-अलग देशों में भी खूब नाम कमाया है। उनकी गहरी आवाज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सबसे बड़ा महानायक बनाती है। वह एक अच्छे अभिनेता तो हैं ही साथ ही वह एक उदार व्यक्ति भी हैं। इस बार कौन बनेगा करोड़पति के मंच पर वह दोबारा से उस शो के होस्ट बनकर लौटे हैं। उन्होंने वहां आए एक प्रतियोगी जयंत दुले से उनके घर शौचालय बनवाने का वादा किया साथ ही उन्हें आश्वासन दिया कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके घर एक वॉशरूम बनाया जाए। तालाब में नहाने के लिए मजबूर हैं मां और बहन 25 साल के जयंत दुले एक छात्र होने के साथ ही एक अंशकालिक शिक्षक भी हैं। वह इस शो से जीते रुपयों से अपनी मां और बहन के लिए एक शौचालय बनवाना चाहते हैं। उनके गांव में महिलाएं अच्छी सुविधाएं न मिलने के कारण तालाब में नहाती हैं, जिसमें जानवर भी शामिल हैं। खराब वित्तीय स्थिति होने के कारण जयंत दुले की अपनी मां और बहन को भी मजबूरन इसी तालाब में नहाना पड़ता है, जिससे उन्हें बेहद शर्मिंदगी महसूस होती है। जब अमिताभ बच्चन को इस बात का पता चलता है, तब वह जयंत दुले को उनके घर एक वॉशरूम बनवाने का वादा करते हैं। जयंत दुले की बात सुन अमिताभ बच्चन काफी हैरान हुए और उनकी मदद के लिए आगे आए। उन्होंने जयंत दुले के बजट पर चर्चा करी और उनको 50,000 रुपए भी दिए। बिग बी जयंत से वादा करते हैं कि वह शो में चाहे जितने रुपए जीते, लेकिन वॉशरूम बनाने का पैसा वह खुद देंगे।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment