जुबिन नौटियाल एक बार फिर दर्शकों में प्रशंसनीय, रिलीज हुआ Barsaat Ho Jaaye

जुबिन नौटियाल अपनी खूबसूरत आवाज के जरिए भारतीय दर्शकों के दिल में बस गए हैं. हाल ही में उनका म्यूजिक वीडियो बरसात हो जाए (Barsaat Ho Jaaye) रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया.
  इस गाने को खूबसूरत आवाज के साथ Jubin Nautiyal और Payal Dev ने गाया है. आपको बता दें कि फिलहाल यह सॉन्ग यूट्यूब ट्रेंडिंग में बना हुआ है. इस गाने का म्यूजिक Payal Dev जबकि लिरिक्स Rashmi Virag द्वारा लिखे गए हैं. म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) ने कहा, "मुझे बारिश पसंद है और मुझे संगीत पसंद है और जो लोग मुझे जानते हैं, वे ये भी जानते हैं कि मैं इस मौसम से कितना प्यार करती हूं और संगीत मेरे जीवन का ऐसा साथी है। हर साल मैं मानसून के हर दिन को विशेष रूप से मुंबई में मनाती हूं।"
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment