Anisha V Ranjan का डाइट प्लान आपको दे सकता है आपका आपका मनचाहा बॉडी

आज के समय मे सामान्यतः लोग अपने बॉडी को काफी समय देते हैं। ज्यादातर लोग मेहनत करके अपना मनचाहा बॉडी बनाने में कामयाब भी हो जाते हैं, फिर चाहे वह जिम करके हों या डाइट फॉलो करके। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो ना ही जिम कंटिन्यू कर पाते हैं और ना ही वह डाइट प्लान को फॉलो कर पाते। ऐसे लोगों के लिए ही सेलिब्रिटी नूट्रिशनिस्ट अनीशा वी रंजन (Anisha V Ranjan) ने एक अलग प्रकार की डाइट प्लान तैयार किया है। एक ऐसा डाइट प्लान जो आपके बॉडी को फायदेमंद साबित होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होगा। अनीशा वी रंजन (Anisha V Ranjan) एक सेलिब्रिटी नूट्रिशनिस्ट है जो अब तक कई पॉपुलर सेलिब्रिटीज को डाइट प्लान दे चुके हैं। अनीशा के डाइट प्लान की खास बात यही है कि उनके डाइट प्लान में हर वह टेस्टी खाद्य पदार्थ शामिल होता है जो सामान्यतः लोग खाना पसंद करते हैं। अनीशा का कहना है कि भोजन छोड़ देने से कभी भी आप अपने पसंद का शरीर नही पा सकते। भोजन को किस प्रकार, किस समय और कितनी मात्रा में खाना है, यह सब जान लेना बेहद जरूरी होता है, जो हमारे शरीर को पूर्ण पोषक दे सके। अनीशा वी रंजन (Anisha V Ranjan) अपने सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर बेहद एक्टिव रहती हैं। वह उनके फॉलोवर्स के लिए आय दिन इंस्टाग्राम पर डाइट टिप्स भी देती हैं। अनीशा का कहना है कि कोई भी व्यक्ति अपना पसंदीदा खाना छोड़े बिना ही अपना वजन कम कर सकता है और अपना मनचाहा शरीर पा सकता है।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment