अमिताभ का विचार: 'मन का न हो, तो समझो किस्मत नया रस्ता बना रही है'

अमिताभ बच्चन, बॉलीवुड इंडस्ट्री का एक ऐसा नाम है जिन्हें किसी भी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनकी आवाज और बोल्ड पर्सनालिटी ने लाखों लोगों के दिलों पर एक अनोखी छाप छोड़ी है। 80 साल की उम्र होने के बावजूद वे आज भी उतने ही सक्रिय हैं जितना वे अपने करियर की शुरुआत में हुआ करते थे। वह यंग लोगों के लिए किसी प्रेरणा से काम नहीं है। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई बार उन्हें अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में फैंस से इंटरेक्ट करते देखा गया है। अब अभिनेता ने एक पोस्ट किया है जो काफी ज्यादा चर्चाओं में बना हुआ है। अमिताभ एक्स पर लिखते हैं, "मन का हो तो अच्छा न हो तो ज्यादा अच्छा- बाबूजी, ज्यादा अच्छा? जी, क्यों की फिर वो ईश्वर के मन का होता है और ईश्वर हमेशा आपका अच्छा ही करता है।" यूजर्स के रिएक्शन उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस के कई रिएक्शन देखने को मिले हैं। एक यूजर लिखते हैं, "जीवन की इस सरल परंतु गहरी सीख को अपनाएं, विश्वास रखें कि जो हो रहा है, वो अच्छे के लिए हो रहा है।" वहीं एक ने लिखा, "बहुत ही सुंदर और गहरी बात कही है आपने सर ! यह बात हमें यह याद दिलाती है कि जीवन में हमें हमेशा सकारात्मकता और आशावादिता को बनाए रखना चाहिए।" बिग बी की प्रोफेशनल लाइफ अमिताभ बच्चन की प्रोफेशनल लाइफ की बात करी जाए तो वह हाल ही में फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे। उन्होंने इस फिल्म में अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और प्रभास ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अब वह केबीसी को होस्ट कर रहे हैं और जल्द ही फिल्म वेट्टैयान में नजर आने वाले हैं।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment