Allu Arjun's Bollywood Entry - अल्लू अर्जुन तैयार है बॉलीवुड में करियर करने

       Allu Arjun's Bollywood Entry -   मराठी इंडस्ट्री के सितारों के साथ ऐसे कई साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे है, जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री काम किया और दर्शकों के दिल जीत लिए है। ऐसे ने हि अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के नामवंत अभिनेता अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun ) तैयार है बॉलीवुड में करियर करने। हालाकी अल्लू अर्जुन कि हालही में रिलीज हुई साउथ फिल्म पुष्पा - द राइज ( Pushpa - The Rise ) में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को सभी भाषिक दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। कम दिनों में हि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद अच्छी कमाई कि है।        अल्लू अर्जुन एक उत्तम अभिनेता होने के साथ साथ अच्छे इंसान भी है। अल्लू अर्जुन भारतीय फिल्म अभिनेता है और तेलुगु फिल्मों के लिए काम करते आए है। इनके फिल्मी करियर कि शुरुआत कि बात करे तो, इन्होंने के. राघवेंद्र राव के गंगोत्री से शुरुआत कि थी। इसके बाद इन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दि और हालही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा - द राइज भी सुपरहिट रही है। इसीके साथ अब अल्लू अर्जुन बॉलीवुड में भी एंट्री करने तैयार है।       पुष्पा फिल्म के बाद बॉलीवुड में अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। इस अभिनेता की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें हिंदी फिल्मों के ऑफर भी मिल रहे हैं। लेकिन लगता है कि अल्लू अर्जुन के फैंस को उन्हें हिंदी फिल्मों में देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। उन्हें बॉलीवुड फिल्मों के कई प्रस्ताव मिले थे, लेकिन उनमें से कोई भी इतना दिलचस्प नहीं था। इसलिए उन्होंने उन प्रस्तावों को नामंजूर किया।       फिल्म पुष्पा की जबरदस्त कमाई को देखते हुए साउथ की फिल्में बॉलीवुड से बेहतर कमाई कर रही हैं। हिंदी दर्शकों के बीच भी साउथ फिल्मों का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अभिनय की सराहना की जा रही है। उन्हें देखते ही देखते उनकी फैन फॉलोइंग दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। 
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment