Akshay Kumar की फिल्म Bell Bottom रिलीज होगी सिनेमाघरों में

     कोरोना काल में ब्रेक लेने के बाद अब सभी कलाकार आगामी फिल्में, वेब सिरीज को लेकर व्यस्त है। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार भी अब अपनी आगमी फिल्म के साथ फैन्स से मिलने आ रहे है। साथ ही साथ उनकी बेल बॉटम ( Bell Bottom ) नामक फिल्म अब सिनेमाघरों में रिलीज होनेवाली है। यह हमारे लिए और कलाकारों के लिए भी बड़ी बात है।       कोरोना के वजह से सभी सिनेमाघरों को ताला लगाया गया है। इसलिए सभी फिल्में ओटीटी पर रिलीज हो रही है। सिनेमाघर बंद होने के कारण कई फिल्म निर्माताओं के साथ साथ सिनेमाघरों के मालिकों को काफी परेशानी हो रही है।       हालही मे दिल्ली प्रशसन ने सिनेमाघरों को लेकर नया फैसला लिया है। दिल्ली प्रशसन ने 50 प्रतिशत दिल्ली के सिनेमाघरों को फिरसे शुरू करने का फैसला लिया है। इस परिस्थिति में सिनेमाघरों में फिल्मों के रिलीज होने की राह देखते हुए फिल्मों के निर्माताओं के लिए खुशी का एक पल है।       दिल्ली के साथ साथ अन्य कई राज्यों में भी 50 प्रतिशत क्षमता से सिनेमाघर खुले करने कि इजाजत दी गई है। कोरोना केसेस का स्तर महाराष्ट्र में बढ़ता ही रहा है; इसलिए महाराष्ट्र में अभी तक सिनेमाघर शुरू करने कि इजाज़त नहीं दी गई है। यदि महाराष्ट्र में भी सिनेमाघरों को शुरू करने कि इजाज़त दी गई; तो अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम 15 अगस्त में सिनेमाघरों में प्रदर्शित कि जाएगी।       महाराष्ट्र राज्य को हिन्दी फिल्मों का होम स्टेट माना जाता है। हालही मे सिनेमाघरों के बारे में दिल्ली प्रशसन ने जो फैसला लिया है। उसपर अक्षय कुमार इन्होंने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। क्योंकि राज्य के सभी सिनेमाघरों के मालिकों को कम से कम रोटी पाने का अधिकार है। साथ ही साथ महाराष्ट्र के सभी फैन्स भी सिनेमाघरों को शुरू करने की राह में है।
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment