एक्टर विवेक कुमार सिंह का Danger Zone Web Series में अनोखा अवतार

बॉलीवुड एक्टर विवेक कुमार सिंह( Actor Vivek Kumar Singh) एक बार फिर अपने दर्शकों के लिए एक अनोखे अवतार में नजर आएंगे जी हां उनकी अगली वेब सीरीज (Danger Zone Web Series) का एक फोटो उन्होंने मीडिया के साथ शेयर किया. जिसमें वे साड़ी पहने, चेहरे पर अजीब घाव के निशान, काली लिपस्टिक लगाएं बहुत ही खूंखार दिखाई दे रहे हैं. मीडिया से बातचीत में बॉलीवुड अभिनेता विवेक कुमार सिंह ने बताया कि डेंजर जोन वेब सीरीज की कहानी बहुत ही दिलचस्प है जिस के डायरेक्टर बॉलीवुड के जाने माने Rahul Gound हैं. मीडिया से बातचीत में डायरेक्टर राहुल ने बताया कि यह वेब सीरीज बहुत जल्द एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी. वेब सीरीज के किरदार में अभिनेता विवेक की तारीफ करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने अभिनय से ना सिर्फ उनका दिल जीत लिया, बल्कि सेट पर उपस्थित सभी कलाकारों ने भी उनकी तारीफ की. आपको बता दें कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर अशोक जोशी हैं. वेब सीरीज के मुख्य किरदारों में मानवीर चौधरी, शाहबाज खान,काजल चौहान, निवा शर्मा, संजय गौड़,सुजान मिश्रा, अर्जुन तिवारी, गौरव झा, जैद खान,उपेंद्र यादव,देवेंद्र,अनुराग इत्यादि कलाकार दिखाई देंगे
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment