एक्टर विवेक कुमार सिंह वेब सीरीज श्रृंगार में नए अंदाज के साथ

बॉलीवुड अभिनेता विवेक कुमार सिंह ( Actor Vivek Kumar Singh) इंडस्ट्री के उभरते सितारों में से एक है हाल ही में उनकी वेब सीरीज श्रृंगार रिलीज होने जा रही है. जिसमें वह पिता (शेखर) का किरदार निभा रहे है दरअसल यह कहानी एक लड़के की है जो अपने आप को लड़की की तरह पेश करता है. इस बात से उनके पिता यानी अभिनेता विवेक कुमार सिंह परेशान है.
Actor Vivek Kumar Singh
Actor Vivek Kumar Singh
मीडिया से बातचीत में विवेक कुमार सिंह ने बताया कि वेब सीरीज की कहानी एक मूवमेंट पर ऐसा रूप ले लेती है जहां वह लड़का अपने माता पिता को मार देता है. सस्पेंस के साथ-साथ यह कहानी कई दृश्यों में भावुक कर देने वाली भी है. अभिनेता विवेक कुमार सिंह को पूरा विश्वास है कि दर्शकों को यह वेब सीरीज बहुत पसंद आएगी. वेब सीरीज के डायरेक्टर Divyesh Pathak है जबकि राइटर शोभा मिश्रा है. वेब सीरीज की प्रोड्यूसर वंशिका रोकड़े है. मीडिया से बातचीत में वेब सीरीज की टीम ने बताया कि बहुत जल्द यह वेब सीरीज दर्शकों के सामने लाई जाएगी. दिलचस्प और नया कांटेक्ट होने के कारण पूरी टीम को वेब सीरीज की सफलता का विश्वास है.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment