एक्टर Vivek Kumar Singh से खास मुलाकात, अब इन वेब सीरीज में आएंगे नजर

बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता विवेक कुमार सिंह (Actor Vivek Kumar singh) ने हाल ही में TVF की अगली वेब सीरीज Aspirants सीजन 2 में एक महत्वपूर्ण रोल पवन त्रिपाठी का किरदार निभाया. मीडिया हिंदुस्तान से खास बातचीत में बताया कि यह एक बहुत ही दिलचस्प वेब सीरीज है जहां वह एक भ्रष्ट अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं. हालांकि उन्होंने वेब सीरीज की कहानी के बारे में नहीं बताया उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी यह शानदार वेब सीरीज दर्शकों के सामने होगी. आपको बता दें कि अभिनेता Vivek Kumar singh कई फिल्मों में इससे पहले भी अच्छे किरदार कर चुके हैं. मुख्य रूप से विवेक कुमार सिंह टीवी शो और वेब सीरीज में देखे जा सकते हैं. इससे पहले उन्होंने नेटफ्लिक्स की अनसीन और voot की Kaisi Yeh Yaariaan - Season 4 की भी शूटिंग पूरी की है. मीडिया से बातचीत करते हुए विवेक कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान समय वह अनेक अन्य वेब सीरीज और फिल्मों में कार्य कर रहे हैं. दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पांस उनके कार्य में एक नई ऊर्जा भर देता है. लगातार उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनके कार्य की तारीफ करते हैं और यही सब है जो उनके कार्य को एक नई दिशा देता है.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment