अभिनेता Vivek Kumar Singh अगली वेब सीरीज Dead Player के लिए साइन किए गए

Actor Vivek Kumar Singh को हाल ही में कहीं फिल्मों और वेब सीरीज में देखा जा चुका है इसी श्रंखला में उन्हें एक और web series के लिए कास्ट किया गया है जिसका नाम है Dead Player. Royal Ayan Films बैनर तले बन रही यह वेब सीरीज बहुत जल्द सेट पड़ जाएगी एक्टर विवेक कुमार सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि इसकी शूटिंग मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर होगी. Dead Player web series के डायरेक्टर Rehan khan जबकि Zakir hussain वेब सीरीज के प्रोड्यूसर हैं. Rahul Gound वेब सीरीज का क्रिएटिव कार्यभार संभाल रहे हैं. पिछले कुछ वर्षों में वेब सीरीज का चलन काफी तेजी से बढ़ा है. लॉकडाउन के कारण सिनेमाघर बंद है इस कारण को OTT मार्केट में तेजी से उछाल आया है. हाल ही में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म राधे को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया इसके अलावा अन्य कई बड़े सितारों की फिल्में पहले ही अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो चुकी है. बढ़ते डिजिटल युग में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की संभावनाओं में काफी वृद्धि हो सकती है. अभिनेता Vivek Kumar Singh ने बताया कि सिनेमा का इंटरनेट पर आने के कारण कलाकारों को पहले से अधिक अवसर मिलने लगे हैं. वही इसका दूसरा फायदा यह हुआ कि सिनेमाघरों की मारामारी और उनकी मनमानी अब फीकी पड़ गई है. बड़े सितारों के अलावा अब लोग फिल्म और web-series की कहानी पर ज्यादा जोर देने लगे हैं. इससे नए प्रतिभाशाली कलाकारों को फिल्म इंडस्ट्री में नया मुकाम मिलेगा.
Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment