अक्षय कुमार से मिली प्रेरणा, Actor Anusheel Chakrabarty

Actor Anusheel Chakrabarty के बारे में कुछ खास बातें :शिक्षा हो या अन्य कोई क्षेत्र व्यक्ति के जीवन में कोई ना कोई प्रेरणादायक इंसान होता है जिसे देखकर वह अपने जीवन में परिवर्तन लाकर लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है. ऐसी ही कहानी के बारे में बताया एक्टर अनुशील चक्रवर्ती ने.

Anusheel का कहना है कि बचपन में जब वे अक्षय कुमार की फिल्में देखा करते थे तो वह उनकी फाइटिंग से बहुत प्रभावित हुए. इसी कारण उनका ध्यान कराटे की तरफ बढ़ा. देखते ही देखते उन्होंने न केवल अपने क्षेत्र, देश बल्कि पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ी. आपको बता दें कि Anusheel Chakrabarty वर्ष 2015 मे मिस्टर अंडमान का ताज पहन चुके हैं.

अनुशील चक्रवर्ती के अनुसार उन्होंने न केवल अक्षय कुमार की फिल्में देखी बल्कि समाचार पत्रों और इंटरनेट पर उनके इंटरव्यू आदि देखकर एक स्वस्थ जीवन शैली किस प्रकार जीनी चाहिए यह सीखा. अनुशील अक्षय कुमार की लगभग सभी बातों का अनुसरण करते हैं जिनमें व्यायाम, संतुलित भोजन, एक्टिंग इत्यादि शामिल है.

Actor Anusheel Chakrabarty का कहना है कि न केवल एक एक्टर बल्कि साधारण इंसान को भी अक्षय कुमार से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है. हालांकि अभी तक उन्हें ऐसा मौका नहीं मिला जब वह अक्षय कुमार के साथ काम कर रहे हो परंतु अक्षय कुमार के साथ काम करना अनुशील की सबसे बड़ी ख्वाइश है.

Share This Article
You Might Read: Bigg Boss 20 में दिखेंगे रैपर Santy Sharma? सोशल मीडिया पर तेज हुई चर्चाएं

Leave a Comment