• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

अंकित गेरा: मेरी लव लाइफ के बारे में अटकलें बंद होनी चाहिए

shivam by shivam
October 2, 2019
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
अंकित गेरा व् अभिनेत्री सारा खान

अंकित गेरा व् अभिनेत्री सारा खान

टीवी अभिनेता अंकित गेरा खुद को विवादों के बेहद करीब मानते हैं। अंकित गेरा ऐसा इसलिए कहते है क्योंकि वह अक्सर अपने काम के बजाय अपने अफवाह भरे रिश्तों के लिए खुद को खबरों में पाते है। अभिनेता का कहना है, “2015 में मुझे दो-मुहां व् धोखेबाज़ का ख़िताब दे दिया गया था, यह 2019 है और यदि आप मेरा नाम सर्च करते हैं, तो जो खबर दिखाई देती है, वह मेरे पिछले रिश्तों या नए लिंकअप के बारे में होती है ”।

2015 में, अंकित कथित तौर पर अदा खान को डेट कर रहे थे, लेकिन जब अभिनेत्री ने उन्हें रूपल त्यागी के साथ पाया तो उसके बाद अदा ने अंकित से ब्रेकअप कर दिया। अंकित कहते हैं, “अदा और मैंने चार साल तक डेट किया। मैं कभी रूपल को डेट नहीं कर रहा था। हम सिर्फ अच्छे दोस्त थे। मैंने कभी भी आधिकारिक घोषणा नहीं की, जब मैंने अदा के साथ संबंध तोड़ लिया, तो लोगों ने मान लिया कि मैं एक साथ दो लड़कियों को डेट कर रहा हूं। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ था। लोगों को मेरी लव लाइफ के बारे में अटकलें लगाना बंद कर देना चाहिए। ”

साथ ही अंकित गेरा का कहना है कि एक रियलिटी शो ने उनकी ‘कैसानोवा’ की छवि को भुनाने की कोशिश की। उनके अनुसार वह इस रियलिटी शो में एक प्रतियोगी थे जहाँ उन्हें एक ‘कैसानोवा’ के रूप में पेश किया गया था। वह सिर्फ एक हफ्ते के लिए शो का हिस्सा थे , लेकिन उन्हें लगता है कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। शो के बाद, बहुत से लोगों ने उन्हें बताया कि वह वास्तव में वैसे नहीं है, जो छवि उनकी बन गई है.

अभिनेता को हाल ही में बिदाई अभिनेत्री सारा खान के साथ जोड़ा गया था, और ऐसी खबरें थीं कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे थे। अंकित कहते हैं, “सारा और मैं पिछले 9 सालों से दोस्त हैं। हम अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत एक शोर्ट फिल्म कर रहे हैं और हम शूटिंग के लिए यात्रा कर रहे थे। जो तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं, वे उस शूट की थीं। उन्हें 10 मिनट के भीतर हटा दिया गया था लेकिन अगले दिन हमारे बीच डेटिंग और शादी करने की खबरें आने लगीं। यह विचित्र है।” अंकित ने स्पष्ट किया कि वह इस समय किसी के साथ डेटिंग नहीं कर रहे है।

Tags: Ankit GeraRupal TyagiSara Khanअंकित गेरा व् अभिनेत्री सारा खान
Previous Post

अमित शाह ने कहा एनआरसी पर भ्रमित न हों, सभी हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलेगी.

Next Post

Salman Khan (सलमान खान) ने दबंग 3 को चुलबुल पांडे के रूप में प्रमोट किया

Next Post
अभिनेता सलमान खान, चुलबुल पाण्डेय के रोल में

Salman Khan (सलमान खान) ने दबंग 3 को चुलबुल पांडे के रूप में प्रमोट किया

Sandip Patel ने Cannes Film Festival में बढ़ाई SRHP Films की पहचान

Cannes Film Festival में दिखा Sandip Patel का ग्लोबल विजन, Film Sundown Town की शूटिंग शुरू

May 25, 2026
Santy Sharma ने वायरल 'Cockroach Janata Party' ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया "जिम्मेदार राष्ट्रवाद" का आह्वान

Santy Sharma ने वायरल ‘Cockroach Janata Party’ ट्रेंड पर तीखी टिप्पणी की; किया “जिम्मेदार राष्ट्रवाद” का आह्वान

May 23, 2026
Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

Raseshwari Devi Ji ने World Meditation Day के अवसर पर की एक विशेष योग और ध्यान कक्ष निर्माण की घोषणा

May 21, 2026
श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.