• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

शाहरुख के फैंस के लिए खुशखबरी : सितंबर में लौटेंगी दो आइकॉनिक फिल्में, जानिए तारीखें!

परदेस और वीर-जारा होंगी दोबारा रिलीज

Vaishnavi Yadav by Vaishnavi Yadav
September 1, 2024
in बॉलीवुड, मनोरंजन
0
मां के प्यार और पैरों की मसाज से शुरू हुआ शाह रुख खान की फिल्मी दुनिया का सफर

शाहरुख खान, भारतीय सिनेमा के एक ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें ‘किंग खान’ के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपनी अदाकारी और मुस्कान से न केवल भारत बल्कि विदेशों में रहने वाले लोगों को भी अपना दीवाना बनाया है। बेहतरीन अभिनय और यूनिक स्टाइल से वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खास सितारे बन चुके हैं। उनका हर किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आता है, फिर चाहे वो ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का शर्मिला सुरी हो या फिर ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का बेफिक्र युवा। उनकी मेहनत और लग्न ने उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अमर बना दिया है। उनकी पुरानी फिल्में आज भी लोगों में बेहद प्रिय हैं, जिसके चलते एक बार फिर बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान की फिल्मों को सिनेमाघरों में दिखाया जायेगा।

परदेस और वीर-जारा होंगी दोबारा रिलीज

सितंबर का महीना शाहरुख खान के फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इस महीने उनकी दो रोमांटिक फिल्मों को दोबारा से सिनाघरों में रिलीज किया जाएगा। पहली 12 नवंबर, 2004 में आई फिल्म ‘वीर-जारा’, और दूसरी 8 अगस्त, 1997 में आई फिल्म ‘परदेस’। यह फिल्में जल्द ही एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। बात करी जाए ‘वीर-जारा’ की तो दर्शकों ने इस फिल्म में शाहरुख और प्रीति की केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया था। आपको बता दें इस फिल्म को शाहरुख की बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक माना जाता है। यह फिल्म 13 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमा घरों में रिलीज करी जाएगी। वहीं शाह रुख और महिमा चौधरी की फिल्म परदेस की बात करी जाए तो यह 20 या 27 सितंबर को सिनेमाघरों में देखने को मिल सकती है।

यह फिल्में भी दोबारा नजर आने वाली है सिनेमाघर में

शाहरुख के अलावा इस महीने ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘ताल’ को भी दोबारा से रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करी जाएगी। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ अनिल कपूर और अक्षय खन्ना ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। आपको बता दें इसी महीने 2018 में आई हॉरर थ्रिलर फिल्म तुंबबाद को भी 13 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म पहले 30 अगस्त को रिलीज होने वाली थी।

Tags: Actor Shah Rukh KhanBollywoodBollywood actorsbollywood celebritiesPreity Zinta
Previous Post

श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल बनाने की तैयारी में बोनी कपूर, जाह्नवी के साथ किस एक्टर को करेंगे कास्ट

Next Post

एपी ढिल्लों के घर हुई फायरिंग, सलमान खान संग काम करने की चुकानी पड़ रही है कीमत

Next Post
एपी ढिल्लों के घर हुई फायरिंग, सलमान खान संग काम करने की चुकानी पड़ रही है कीमत

एपी ढिल्लों के घर हुई फायरिंग, सलमान खान संग काम करने की चुकानी पड़ रही है कीमत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नए साल पर आयत शैख़ बनी लाल परी, फैंस ने दिया क्यूटनेस में ओलम्पिक

नए साल पर आयत शैख़ बनी लाल परी, फैंस ने दिया क्यूटनेस में ओलम्पिक

January 4, 2026
नए साल की धड़कन बना ‘बैकलेस ड्रेस’, लकी यादव और सैंटी शर्मा की 2026 में दमदार एंट्री

नए साल की धड़कन बना ‘बैकलेस ड्रेस’, लकी यादव और सैंटी शर्मा की 2026 में दमदार एंट्री

January 2, 2026
चित्रकार अशोक सरोज

चित्रकार अशोक सरोज की नई पेंटिंग बनी चर्चा का विषय, मुंबई इवेंट में मिली जबरदस्त सराहना

January 1, 2026
मुंबई में वेलिएंट प्रीमियर लीग सीजन 6 का भव्य आयोजन, क्रिकेट और सितारों का शानदार संगम

मुंबई में वेलिएंट प्रीमियर लीग सीजन 6 का भव्य आयोजन, क्रिकेट और सितारों का शानदार संगम

December 24, 2025
प्रीतेश पटेल फाउंडर Akshar Real Estate

बॉलीवुड का दूसरा घर बने दुबई : प्रीतेश पटेल फाउंडर Akshar Real Estate

December 24, 2025
Capture Talent Company

Capture Talent एक भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म, जो मीडिया इंडस्ट्री में टैलेंट कनेक्ट को देता है नया आयाम

December 15, 2025
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.