• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर का निधन

Vivek Sharma by Vivek Sharma
March 17, 2019
in मुख्य समाचार
0
goa-cm-manohar-parrikar-passes-away

goa-cm-manohar-parrikar-passes-away

गोवा के सीएम और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है। चार बार गोवा के सीएम रहे 63 वर्षीय पर्रिकर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि गोवा और देश के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पर्रिकर अपने पीछे दो बेटे छोड़ गए हैं। उनके दोनों बेटे राजनीति से दूर हैं। उत्पल पेशे से इंजिनियर हैं और अभिजीत खुद का बिजनस करते हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने 18 मार्च को राष्ट्रीय शोक का ऐलान कर दिया है।
नोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार सोमवार शाम 5 बजे किया जाएगा। गोवा CM ऑफिस के ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक सोमवार को सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक पर्रिकर के पार्थिव शरीर को पणजी में बीजेपी के हेड ऑफिस पर रखा जाएगा। यहां से उनके शव को कला अकैडमी पणजी ले जाया जाएगा। सुबह 10.30 से 4 बजे शाम तक आम लोग अपने नेता को अंतिम श्रद्धांजलि दे सकते हैं। मीरामार में शाम 5 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पर्रिकर के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है। राहुल ने लिखा, ‘गोवा के सीएम के निधन से बेहद दुखी हूं। वह बीते एक साल से बीमारी से पूरी जीवटता के साथ संघर्ष कर रहे थे। पार्टी लाइन से ऊपर वह सम्मानित नेता थे और गोवा के सबसे अच्छे लोगों में से थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं

कैंसर से गंभीर तौर पर जूझने के बावजूद वह बीते कई महीनों से सीएम के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह कर रहे थे। नाक में ड्रिप लगाए उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। गोवा में बीजेपी और राजनीति के एक मजबूत स्तंभ रहे मनोहर पर्रिकर आईआईटी से पढ़े थे। देश के पढ़े-लिखे और सादगी से जीवन जीने वाले नेता के तौर पर उनकी खास पहचान थी।

Tags: manohar-parrikar
Previous Post

मुकेश अंबानी बने दुनिया के दसवें सबसे अमीर

Next Post

फिल्म ‘कबीर सिंह’ को लेकर विजय देवराकोंडा ने किया ट्वीट

Next Post

फिल्म 'कबीर सिंह' को लेकर विजय देवराकोंडा ने किया ट्वीट

श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

लखनऊ में 13 मार्च को ‘हम भारत के लोग’ कॉनक्लेव: श्रीवर्धन त्रिवेदी होंगे विद्यावाचस्पति की मानद उपाधि से सम्मानित

February 21, 2026
77th republic day of india

भारत का 77वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2026
चांदी की कीमत

चांदी ने रचा इतिहास: 3.05 लाख के पार पहुंचा भाव, ट्रेड वॉर की आशंका से बाजार में मची हलचल

January 19, 2026
नए साल पर आयत शैख़ बनी लाल परी, फैंस ने दिया क्यूटनेस में ओलम्पिक

नए साल पर आयत शैख़ बनी लाल परी, फैंस ने दिया क्यूटनेस में ओलम्पिक

January 4, 2026
नए साल की धड़कन बना ‘बैकलेस ड्रेस’, लकी यादव और सैंटी शर्मा की 2026 में दमदार एंट्री

नए साल की धड़कन बना ‘बैकलेस ड्रेस’, लकी यादव और सैंटी शर्मा की 2026 में दमदार एंट्री

January 2, 2026
चित्रकार अशोक सरोज

चित्रकार अशोक सरोज की नई पेंटिंग बनी चर्चा का विषय, मुंबई इवेंट में मिली जबरदस्त सराहना

January 1, 2026
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.