• मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
Media Hindustan
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY
No Result
View All Result
Media Hindustan
No Result
View All Result

मुकुंदरा मेरी प्राथमिकता – वसुंधरा राजे, पगमार्क फाउंडेशन ने पूर्व मुख्यमंत्री को फोन पर बताए मुकुन्दरा के हाल

मुकुन्दरा को आबाद करने व प्रे बेस बनाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ

shivam by shivam
July 29, 2021
in मुख्य समाचार
0
वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे

कोटा. टाइगर डे के अवसर पर गुरुवार को पगमार्क फाउंडेशन की ओर से मुकुन्दरा हिल्स टाइगर रिजर्व में बाघों को आबाद करने और उनके लिए पर्याप्त प्रे-बेस बनाने की मांग को लेकर एनटीसीए को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया गया। यज्ञ में पगमार्क के सदस्यों ने आहुतियां दी और उम्मीद जताई कि एनटीसीए जल्द ही इस दिशा में कोई कदम उठाएगा।

पगमार्क फाउंडेशन के अध्यक्ष देवव्रत सिंह हाड़ा ने बताया कि यज्ञ के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे से फोन पर बात की। सबसे पहले उन्हें टाइगर डे की शुभकामनाएं दी। इसके बाद मुकुन्दरा के हाल से अवगत कराया गया। उन्होंने हाड़ा से कहा कि कोटा और झालावाड़ जिले में फैले मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में बाघों को आबाद करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुकुंदरा हिल्स में बाघों को बसाने की लिए वे प्रयासरत हैं, वहीं रणथंभौर और सरिस्का की तरह मुकुंदरा बाघों के लिए उपयुक्त स्थल है, जहां बाघ उचित माहौल में स्वतंत्र रूप से न केवल विचरण कर सकते हैं, बल्कि अपना कुनबा बढ़ाकर देश-प्रदेश में बाघों की संख्या बढ़ाने में अपना अहम योगदान दे सकते हैं।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे मुकुंदरा में टाइगर को बसाने का हर संभव प्रयास करेंगी।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कनवास देवीशंकर गुर्जर ने कहा कि सरकार और विभाग के कर्मचारी अपना रवैया बदलें और ईमानदारी से काम करें। फाउंडेशन के संयोजक निमिष गौतम ने बताया कि पगमार्ग फाउंडेशन की ओर से आयोजित सद्बुद्धि यज्ञ में दरा के अलावा मोरुकला, कालिया कोई आदि गांव के ग्रामीण शामिल हुए। इसके अलावा इस कार्यक्रम में फाउंडेशन के अर्पित मेहरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के बबलू पठान, मोंटू, कपिल, चंदन सिंह, मुकुट गुर्जर, भेरू गुर्जर, प्रेमरतन मीणा ने यज्ञ में आहुति दी।

Tags: Mukundara Hills Tiger Reserveवसुंधरा राजे
Previous Post

युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआइ करेगी विवेक तन्खा के आक्सीजन बैंक कटनी का संचालन : मनू दीक्षित,दिव्यांशू मिश्राअंशू

Next Post

Aloe Vera Gel कैसे त्वचा के लिए उत्तम है

Next Post

Aloe Vera Gel कैसे त्वचा के लिए उत्तम है

नए साल पर आयत शैख़ बनी लाल परी, फैंस ने दिया क्यूटनेस में ओलम्पिक

नए साल पर आयत शैख़ बनी लाल परी, फैंस ने दिया क्यूटनेस में ओलम्पिक

January 4, 2026
नए साल की धड़कन बना ‘बैकलेस ड्रेस’, लकी यादव और सैंटी शर्मा की 2026 में दमदार एंट्री

नए साल की धड़कन बना ‘बैकलेस ड्रेस’, लकी यादव और सैंटी शर्मा की 2026 में दमदार एंट्री

January 2, 2026
चित्रकार अशोक सरोज

चित्रकार अशोक सरोज की नई पेंटिंग बनी चर्चा का विषय, मुंबई इवेंट में मिली जबरदस्त सराहना

January 1, 2026
मुंबई में वेलिएंट प्रीमियर लीग सीजन 6 का भव्य आयोजन, क्रिकेट और सितारों का शानदार संगम

मुंबई में वेलिएंट प्रीमियर लीग सीजन 6 का भव्य आयोजन, क्रिकेट और सितारों का शानदार संगम

December 24, 2025
प्रीतेश पटेल फाउंडर Akshar Real Estate

बॉलीवुड का दूसरा घर बने दुबई : प्रीतेश पटेल फाउंडर Akshar Real Estate

December 24, 2025
Capture Talent Company

Capture Talent एक भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म, जो मीडिया इंडस्ट्री में टैलेंट कनेक्ट को देता है नया आयाम

December 15, 2025
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
Call us: +91 9672621497

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.

No Result
View All Result
  • मनोरंजन
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • दुनिया
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • अन्य
    • BIOGRAPHY

© 2021 Media Hindustan - India's Largest News Service. Designed by Rohido Media.